मीडिया मिर्ची13.काॅम एक ऐसा वेब पोर्टल है जो पूरी तरह मीडिया कर्मियों को पूरी तरह समर्पित है। इस पोर्टल में हिमाचल व उत्तराखंड के पत्रकारों को एक मंच पर लाना तथा उनकी आवज को बुलंद करना है। यह पोर्टल जल्द ही आप सबकी नजरों के सामने होगा। वेब पोर्टल के लिए हमें पत्रकारों व अन्य मीडिया कर्मियों के सहयोग का इंतजार रहेगा। आप भी अपना संक्षिप्त विवरण व फोटोग्राफ्स अपने विचारों के साथ हमें जल्द से जल्द भेजें। साथ ही मीडिया के बारे अपने विचार, पत्रकारिता करियर के दौरान यदि कभी चुनौतियों से सामना हुआ हो या फिर मीडिया में दो चार हुए हों किसी ऐसी समस्या से जिसका समाधान आसान न रहा हो तो जल्द हमें लिख भेजें। आप अपने नगर, शहर के आस पास यदि किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हों जो मीडिया में अपनी पहचान रखता हो या फिर रखता था तो ऐसे व्यक्तित्व पर भी आप अपना आर्टिकल लिख सकते हैं। मीडिया मिर्ची13.काॅम एक ऐसे जुझारू युवा पत्रकार संजीव शर्मा के नेतृत्व में तैयार किया जा रहा पोर्टल है जिन्होंने पत्रकारिता को अपना मज़हब मानते हुए उसे ईश्वर से भी अधिक महत्व दिया। तो इंतजार कीजिए इस वेब पोर्टल का क्योंकि हम जानते हैं कि यह पोर्टल मीडिया जगत की बड़ी हलचल होगी। एक ऐसी हलचल जो आज से पहले हिमाचल व उत्तराखंड में आज से पहले कभी नहीं हुई।
.jpg)