AB UTTARAKHAND KI KHABREN BHI RAFTAR SE


अमर उजाला, लखनऊ के डीएनई बने धर्मेन्‍द्र

वरिष्‍ठ पत्रकार धर्मेन्‍द्र कुमार सिंह ने हिन्‍दुस्‍तान, दिल्‍ली से इस्‍तीफा दे दिया है. धर्मेन्‍द्र हिन्‍दुस्‍तान में चीफ सब एडिटर थे. उन्‍होंने अपनी नई पारी की शुरुआत अमर उजाला, लखनऊ से की है. धर्मेन्‍द्र ने अमर उजाला में डीएनई के पोस्‍ट पर ज्‍वाइन किया है. धर्मेन्‍द्र ने अपने करियर की शुरुआत दस साल पहले अमर उजाला, बनारस से की थी.

 

बाद में वे जागरण के सेकेंड ब्रॉण्‍ड आई-नेक्‍स्‍ट, कानपुर के साथ जुड़ गए. कुछ समय यहां अपनी सेवा देने के बाद धर्मेन्‍द्र ने हिन्‍दुस्‍तान का दामन थाम लिया. हिन्‍दुस्‍तान, इलाहाबाद तथा चंडीगढ़ की लॉचिंग टीम के हिस्‍सा रहे. गोण्‍डा के रहने वाले धर्मेन्‍द्र काफी तेजतर्रार पत्रकार माने जाते हैं. धर्मेन्‍द्र की शिक्षा दीक्षा इलाहाबाद और लखनऊ से हुई है.

 

हिन्‍दुस्‍तान, बदायूं के ब्‍यूरो चीफ बने तौकीर

 सौरभ सक्‍सेना को बदायूं से बरेली बुलाया गया : हिन्‍दुस्‍तान. बरेली से एक खबर और. इस यूनिट में अंदरूनी उठापटक जारी है. नई खबर यह है कि इस यूनिट से जुड़े बदायूं जिले के ब्‍यूरो चीफ सौरभ सक्‍सेना को हटा दिया गया है. सौरभ के स्‍थान पर मुरादाबाद ब्‍यूरो में तैनात तौकीर हैदर को बदायूं की कमान दी गई है. सूत्रों का कहना है कि  बदायूं के पुराने ब्‍यूरो चीफ सौरभ के खिलाफ मैनेजमेंट को काफी शिकायतें मिली थीं.

जिसके बाद मैनेजमेंट ने सौरभ को हटाने का फैसला किया. सौरभ को फिलहाल बरेली बुला लिया गया है. उन्‍हें सिटी इंचार्ज संजीव द्विवेदी को रिपोर्ट करने को कहा गया है. सौरभ बरेली में रिपोर्टिंग टीम के हिस्‍सा रहेंगे. बाद में सौरभ को मुरादाबाद भेजे जाने की संभावना है.